You are currently viewing CM बनने के बाद भगवंत मान की लोकप्रियता बढ़ी, Twitter पर मिलियन फॉलोअर्स क्लब में हुए शामिल

CM बनने के बाद भगवंत मान की लोकप्रियता बढ़ी, Twitter पर मिलियन फॉलोअर्स क्लब में हुए शामिल

चंडीगढ़: देश की राजनीति में सोशल मीडिया की अब अहम भूमिका है। खासकर ट्विटर इसमें मुख्य भूमिका रखता है। इसका घोषित उद्देश्य सुरक्षित और मुक्त अभिव्यक्ति के लिए त्वरित मंच प्रदान करना है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने फॉलोअर्स की संख्या में तेजी से वृद्धि करते हुए माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर 10 लाख फॉलोअर्स वाले पंजाब के तीसरे राजनेता बन गए हैं। इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने महीनों पहले यह उपलब्धि हासिल की थी।

वहीं, पंजाब के पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह एक मिलियन फॉलोअर्स वाले पहले व्यक्ति थे। अब उनके 1।1 मिलियन फॉलोअर्स है। उनके बाद नवजोत सिंह सिद्धू हैं, जो पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष रहते हुए 10 लाख फॉलोअर्स तक पहुंच गए थे। आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में घोषित किए जाने के बाद मान के फॉलोअर्स तेजी से बढ़े हैं। सीएम घोषित होने से पहले, उनके लगभग 6 लाख फॉलोअर्स थे।

Bhagwant Mann’s popularity increased after becoming CM, joined the million followers club on Twitter