You are currently viewing ‘आप’ का CM चेहरा बने भगवंत मान इस सीट से लड़ेंगे चुनाव! जल्द होगा ऐलान

‘आप’ का CM चेहरा बने भगवंत मान इस सीट से लड़ेंगे चुनाव! जल्द होगा ऐलान

चंडीगढ़: पंजाब में आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान अपने गृह क्षेत्र संगरूर की धूरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। पार्टी इस बारे जल्द ही ऐलान करेगी।

आम आदमी पार्टी (आप) ने मंगलवार को विधानसभा चुनाव में भगवंत मान को पार्टी का मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया। मान ने लोगों को आश्वासन दिया कि अगर आप सत्ता में आई तो वे लोगों के कल्याण के लिए काम करेंगे और राज्य को फिर से अपने पैरों पर खड़ा करेंगे।

भगवंत मान संगरूर से दो बार के लोकसभा सदस्य और पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष हैं। सतोज में अक्टूबर 1973 में जन्मे, व्यंग्यकार और हास्य अभिनेता भगवंत मान ने 2011 में मनप्रीत सिंह बादल के नेतृत्व वाली पीपल्स पार्टी ऑफ पंजाब के साथ अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की। बादल ने शिरोमणि अकाली दल से अलग होकर पार्टी बनाई थी। बाद में उन्होंने अपनी पार्टी का कांग्रेस में विलय कर दिया।

Bhagwant Mann, who becomes the CM face of ‘AAP’, will contest from this seat, will be announced soon