You are currently viewing विधानसभा चुनाव 2022ः कांग्रेस को बड़ा झटका, दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री जोगिंदर सिंह मान ने थामा ‘आप’ का दामन

विधानसभा चुनाव 2022ः कांग्रेस को बड़ा झटका, दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री जोगिंदर सिंह मान ने थामा ‘आप’ का दामन

नई दिल्ली (PLN-Punjab Live News) विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही राजनीतिक दलों में उथल पुथल का माहौल जारी है और कई दिग्गज नेताओं का पार्टी को छोड़कर दूसरी पार्टी में जाने का सिलसिला भी जारी है। इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। कांग्रेस के दिग्गज नेता व पूर्व मंत्री जोगिंदर सिंह मान आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। जोगिंदर सिंह मान पिछले 50 साल से कांग्रेस पार्टी में सेवाएं दे रहे थे लेकिन बीते दिनों उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद आज आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं।

उनको आप नेता और पंजाब के सह प्रभारी राघव चड्ढा ने पार्टी में शामिल करवाया है। आपको बता दें कि जोगिंदर सिंह मान पिछले काफी समय से कांग्रेश से नाराज चल रहे थे। मान ने कांग्रेस छोड़ने के बाद फगवाड़ा को जिला न बनाए जाने और पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप घोटाले में कार्रवाई न करने का आरोप लगाया था। आपको बता दें कि आरक्षित हलका फगवाड़ा से वे कांग्रेस टिकट के प्रबल दावेदार थे।

Assembly elections 2022 Big blow to Congress leader and former minister Joginder Singh Mann joined AAP