You are currently viewing विधानसभा चुनाव 2022ः भगवंत मान होंगे आम आदमी पार्टी का सीएम चेहरा- अरविंद केजरीवाल ने की घोषणा

विधानसभा चुनाव 2022ः भगवंत मान होंगे आम आदमी पार्टी का सीएम चेहरा- अरविंद केजरीवाल ने की घोषणा

चंडीगढ़ (PLN-Punjab Live News) आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी के सीएम फेस की घोषणा कर दी है। आगामी विधानसभा चुनाव में भगवंत मान आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री का चेहरा होंगे। इसका ऐलान अरविंद केजरीवाल ने कर दिया है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब के लोगों की मांग है कि भगवंत मान आम आदमी पार्टी का सीएम चेहरा बने।

अरविंद केजरीवाल ने बताया कि आम आदमी पार्टी ने पिछले हफ्ते फोन नंंबर जारी किया। जिसमें भगवंत मान का नाम टाप पर रहा। 21 लाख से अधिक मैसेज व फोन आए। 93.7 फीसद लोग चाहते है कि भगवंत मान आम आदमी पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री बनें। आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी ने 2017 के विधानसभा चुनाव में बिना सीएम फेस के चुनाव लड़ा था, जिसके चलते उनको हार का सामना करना पड़ा था।

हार का मुख्य कारण पार्टी की ओर से सीएम का चेहरा अनाउंस न करना भी बताया गया था, जिसके चलते इस बार विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने भगवंत मान को मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा की है।

Assembly elections 2022 Bhagwant Mann will be the CM face of Aam Aadmi Party Arvind Kejriwal announced