You are currently viewing विधानसभा चुनाव 2022 : भगवंत मान का बड़ा ऐलान- संगरूर की धुरी सीट से लड़ेंगे चुनाव

विधानसभा चुनाव 2022 : भगवंत मान का बड़ा ऐलान- संगरूर की धुरी सीट से लड़ेंगे चुनाव

b विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही सभी राजनीतिक दलों ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा भी करनी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी की ओर से पंजाब विधानसभा चुनाव में सीएम चेहरे के तौर पर उतरने वाले भगवंत मान ने संगरूर की धुरी सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है।

आपको बता दें कि बीते दिनों आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कन्वीनर और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भगवंत मान को पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की ओर से सीएम फेस बनाया था।

आम आदमी पार्टी ने पंजाब में सीएम फेस को लेकर एक सर्वे करवाया था और मोबाइल नंबर जारी किया था। जिसमें करीब 22 लाख लोगों ने अपना फीडबैक किया था और करीब 92 प्रतिशत लोगों ने भगवंत मान को चुना था।

Assembly elections 2022 Bhagwant Mann big announcement will contest from the Dhuri seat of Sangrur