You are currently viewing विदेश में एक और पंजाबी युवक के साथ हुई अनहोनी, यूं खींच ले गई मौत; परिवार सदमे में

विदेश में एक और पंजाबी युवक के साथ हुई अनहोनी, यूं खींच ले गई मौत; परिवार सदमे में

मजीठा: मजीठा ब्लॉक के गांव तरगढ़ रामपुरा के रहने वाले 24 वर्षीय नवजोत सिंह की कनाडा में गोली लगने से मौत हो गई। नवजोत कुछ समय पहले बेहतर भविष्य और रोजगार की तलाश में कनाडा गया था। इस दुखद खबर के पहुंचते ही गांव और परिवार में कोहराम मच गया।

नवजोत सिंह के पिता कुलदीप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके बेटे को गोली कैसे लगी, इस बारे में अभी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। उन्होंने कहा कि उन्हें केवल यही सूचना मिली है कि कनाडा में किसी घटना के दौरान नवजोत को गोली लग गई, जिससे उसकी मौत हो गई। इस अप्रत्याशित घटना से पूरे परिवार में शोक का माहौल है और गांव में भी गमगीन चुप्पी छाई हुई है।

Another unfortunate incident happened with a Punjabi youth abroad