You are currently viewing BJP जालंधर को एक और बड़ा झटका: बीसी मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष ललित कुमार बब्बू ने थामा शिअद का दामन- सुखबीर बादल ने ज्वाइन करवाई पार्टी

BJP जालंधर को एक और बड़ा झटका: बीसी मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष ललित कुमार बब्बू ने थामा शिअद का दामन- सुखबीर बादल ने ज्वाइन करवाई पार्टी

चंडीगढ़: चंडीगढ़ में शिरोमणि अकाली दल बादल के पार्टी ऑफिस में पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल द्वारा जालंधर के युवा तेज तर्रार नेता भारतीय जनता पार्टी बीजेपी ओबीसी मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष ललित कुमार बब्बू को अकाली दल में शामिल करवाया गया।

इस अवसर पर जालंधर सेंट्रल के इंचार्ज चंदन ग्रेवाल विशेष रूप से उपस्थित हुए। इस मौके पर सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि ललित कुमार बब्बू को पार्टी में जो बनता मान सम्मान है, पूर्ण रूप में दिया जाएगा। सरकार बनने पर ओबीसी समाज के जितने भी मसले होंगे वह पहल की आधार पर हल किए जाएंगे।

अकाली दल हर गरीब वर्ग के साथ हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी, जगबीर बराड़, हीरा सिंह गाबढ़िया समेत अन्य उपस्थित थे।

Another big blow to BJP Jalandhar: Former district president of BC Morcha Lalit Kumar Babbu joined SAD- Sukhbir Badal joined the party