You are currently viewing बुर्का पहनने पर सरेराह लड़की से बदसलूकी, बोले- कौम को बदनाम करती हो; देखें वायरल VIDEO

बुर्का पहनने पर सरेराह लड़की से बदसलूकी, बोले- कौम को बदनाम करती हो; देखें वायरल VIDEO

भोपाल: एमपी की राजधानी भोपाल में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जहां कुछ लोगों ने एक लड़की को बीच सड़क पर रोककर जबरन उसका बुर्का उतरवा दिया। वह लकड़ी एक लड़के के साथ एक्टिवा पर जा रही थी। इसी दौरान कुछ लोगों ने दोनों को रोक लिया। भीड़ ने उन पर कौम को बदनाम करने का आरोप लगाया। एक शख्स ने वीडियो बनाते हुए लड़की से जबरन बुर्का उतरवा दिया। हालांकि लड़के-लड़की ने पुलिस से इसकी शिकायत नहीं की, लेकिन वीडियो सामने आने के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

वायरल वीडियो में वे लोग लड़की से बार-बार कह रहे हैं कि बुर्का उतारिए, बुर्का उतारिए… आप हमारी कौम को बदनाम कर रही हैं। लड़की से जबरदस्ती बुर्का उतरवाया जाता है। बुर्का उतरवा रहे लोगों को संदेह था कि लड़की हिंदू है क्योंकि जिस स्कूटी पर वह बैठी थी, उस पर फूल का माला टंगा हुआ था। वहीं, स्कूटी चला रहे लड़के के हाथ पर कलवा बंधा हुआ था। लड़की से जबरन लोग बुर्का उतरवाते हैं। वह जींस पहनी थी। इस पर भी लोग टिप्पणी करते हैं। साथ ही इसका वीडियो बनाते हैं। वीडियो भोपाल के इस्लाम नगर इलाके का है। पीड़ित लड़की ने इस वीडियो को लेकर कोई शिकायत नहीं दर्ज करवाई है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ भादंवि की धारा 151 के तहत निरोधक कार्रवाई की है। (वीडियो साभार- जी हिंदुस्तान)

देखें VIDEO-