जालंधर में AAP ने दिया भाजपा को बड़ा झटका, BJP की महिला पार्षद आम आदमी पार्टी में शामिल
जालंधर: नगर निगम चुनाव के बाद मेयर की खींचातान के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। निगम चुनाव परिणाम सामने आने के बाद शहर में पार्टियों में दलबदल का सिलसिला लगातार जारी है। इसी बीच भाजपा की मौजूदा पार्षद ने आम आदमी पार्टी (AAP) का दामन थामा है। जालंधर कैंट विधानसभा के अंतर्गत पड़ते वार्ड नंबर 17 की बीजेपी पार्षद सत्या रानी ने आज आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर ली हैं। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री महेंद्र भगत, पार्षद वनीत धीर समेत कई लोग मौजूद थे।