You are currently viewing आम आदमी पार्टी ने उम्मीदवारों की 7वीं लिस्ट की जारी, जालंधर कैंट हलके से सुरिंदर सिंह सोढी को टिकट

आम आदमी पार्टी ने उम्मीदवारों की 7वीं लिस्ट की जारी, जालंधर कैंट हलके से सुरिंदर सिंह सोढी को टिकट

जालंधर (PLN-Punjab Live News) विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही सभी राजनीतिक दलों ने अपनी कमर कस ली है और अपने उम्मीदवारों की घोषणा करनी भी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी ने भी अपने उम्मीदवारों की सातवीं सूची जारी कर दी है। इस सूची में आम आदमी पार्टी ने अपने 5 उम्मीदवारों का ऐलान किया है।

आम आदमी पार्टी ने इन उम्मीदवारों का किया ऐलान

 

रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी और पूर्व ओलिंपियन है सुरिंदर

आपको बता दें कि सुरेंद्र सिंह सोढी पूर्व ओलिंपियन और रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी भी है। उन्होंने 1980 के मास्को ओलिंपिक में कुल 15 और फाइनल मैच में 2 महत्वपूर्ण गोल कर भारत को गोल्ड दिलाया था। सुरेंद्र सिंह सोढी का यह पहला विधानसभा चुनाव होगा। सुरिंदर सिंह सोढ़ी के कैंट हलके से चुनाव लड़ने के चलते अब इस बार चुनाव दिलचस्प होने वाले हैं क्योंकि कैंट हलके से दो ओलिंपियन आमने-सामने हो सकते हैं। क्योंकि पिछले दो विधानसभा चुनावों से परगट सिंह अपना परचम लहराते रहे हैं और परगट सिंह मौजूदा समय में खेल और शिक्षा मंत्री भी हैं।

Aam Aadmi Party released 7th list of candidates ticket to Surinder Singh Sodhi from Jalandhar Cantt