You are currently viewing जालंधर में 4 साल की बच्ची को अगवा कर रहा था शख्स, लोगों ने रस्सियों से बांधकर चप्पलों से की धुनाई

जालंधर में 4 साल की बच्ची को अगवा कर रहा था शख्स, लोगों ने रस्सियों से बांधकर चप्पलों से की धुनाई

जालंधर: शहर के सोढल इलाके के प्रीत नगर में आज उस समय भारी हंगामा हो गया, जब 4 साल की एक बच्ची को अगवा कर ले जा रहे एक व्यक्ति को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। बच्ची से छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए गुस्साई भीड़ ने आरोपी की जमकर पिटाई कर दी।

मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, आरोपी व्यक्ति 4 साल की मासूम बच्ची को अगवा करके अपने कमरे की ओर ले जा रहा था, तभी लोगों की नजर उस पर पड़ गई। इसके बाद भीड़ ने उसे पकड़ लिया और रस्सियों से बांधकर चप्पलों और थप्पड़ों से उसकी धुनाई कर दी। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी और तनाव का माहौल बन गया।

लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर 8 की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया।

मामले की जानकारी देते हुए एसीपी नॉर्थ आतिश भाटिया ने बताया कि सुबह कंट्रोल रूम पर सूचना मिली थी कि प्रीत नगर में एक व्यक्ति ने 4 साल की बच्ची को अगवा करने की कोशिश की है, जिसे लोगों ने पकड़ लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसे थाने ले जाया गया है। बच्ची को सकुशल उसके परिवार को सौंप दिया गया है। एसीपी भाटिया ने कहा कि बच्ची की मां के बयान दर्ज करने के बाद आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jaspreet Singh (@akstudyvisa1)

A man was kidnapping a 4-year-old girl