You are currently viewing श्री गुरु नानक देव जी के 553वें प्रकाश पर्व उत्सव पर काटा गया 553 किलो का केक, 10 कारीगरों ने मिलकर 2 दिनों में किया तैयार

श्री गुरु नानक देव जी के 553वें प्रकाश पर्व उत्सव पर काटा गया 553 किलो का केक, 10 कारीगरों ने मिलकर 2 दिनों में किया तैयार

चंडीगढ़: चंडीगढ़ के सेक्टर 19 के गुरुद्वारा साहिब में गुरु नानक देव का 553वां प्रकाशोत्सव पर 553 किलो का केक काटकर उसे लंगर के रूप में संगत में वितरित किया गया। गुरु नानक देव जी के 553वें प्रकाश पर्व के मौके पर नेशनल बेकर्स ने यह केक तैयार किया था। प्रकाश पर्व मनाने के लिए इस केक को करीब 10 कारीगरों ने मिलकर दो दिन में तैयार किया। गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को एक खास तरीके से मनाया गया। आम तौर पर तो प्रकाश उत्सव पर विभिन्न तरह के आयोजन होते हैं।

सतनाम सिंह और समनदीप सिंह ने इस केक को बनवाया। इस केक को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। आने वाली संगत में इस 553 किलो के केक को बनते हुए देखने और चखने को लेकर बेहद क्रेज देखने को मिला। इस केक का वजन 553 किलोग्राम, लंबाई 20 फुट, चौड़ाई 4।5 फुट व ऊंचाई 6 इंच रखी गई थी। समनदीप सिंह ने कहा कि इस केक को बनाने में 36 घंटे का समय लगा। केक को 10 कारीगरों ने मिलकर बनाया जो कि 100 प्रतिशत शाकाहारी है।

553 kg cake cut on the 553rd Prakash Parv festival of Shri Guru Nanak Dev ji