You are currently viewing 6 महीने में 400 लोगों ने किया रेप, कंप्लेंट लिखवाने गई तो पुलिसकर्मी ने भी किया गंदा काम; नाबालिग हुई गर्भवती

6 महीने में 400 लोगों ने किया रेप, कंप्लेंट लिखवाने गई तो पुलिसकर्मी ने भी किया गंदा काम; नाबालिग हुई गर्भवती

मुंबई: देश में आए दिन रेप की घटनाएं हो रही है। इस बीच महाराष्ट्र के बीड से रेप की सनसनीखेज वारदात सामने आया है। यहां पीड़ित नाबालिग से 6 महीने तक 400 लोगों ने कथित तौर पर रेप किया है। दुष्कर्म के बाद अब नाबालिग गर्भवती हो गई है। डॉक्टरों की माने तो पीड़िता दो महीने से प्रेग्नेंट है। 

जानकारी के अनुसार नाबालिग लड़की की मां का निधन लगभग दो साल पहले निधन था। जिसके बाद उसके पिता ने उसकी शादी एक आदमी से करा दी थी। इसके बाद नाबाबिग के साथ ससुराल में भी जिल्लत भरी जिंदगी जीनी पड़ी। एक साल तक परिवार के साथ रहने के बाद वह वापस लौट आई।

इस बीच नौकरी की तलाश में अंबेजोगई शहर आई नाबालिग के साथ दो लोगों ने कथित तौर पर उसका यौन उत्पीड़न किया। आरोपियों ने नौकरी दिलाने का वादा किया और यौन शोषण किया। इसके बाद कथित तौर पर सैकड़ों लोगों ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। करीब 6 महीने तक नाबालिग की आबरु लूटते रहे। सबसे ज्यादा दुखद बात ये है कि जब पीड़िता पुलिस में शिकायत दर्ज कराने गई तो एक पुलिसकर्मी ने भी उसका शोषण शुरू कर दिया। वहीं अब प्रेग्नेंट हुई नाबालिग ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है

400 people raped for 6 months, the policeman also did dirty work when he went to file a complaint; minor got pregnant