You are currently viewing पहले बारिश, फिर चोरों की मार! पंजाब में उद्योगपति की बंद फैक्ट्री में 15 लाख की सेंधमारी

पहले बारिश, फिर चोरों की मार! पंजाब में उद्योगपति की बंद फैक्ट्री में 15 लाख की सेंधमारी

बरनाला: बरनाला जिला इंडस्ट्री चैंबर के चेयरमैन विजय गर्ग की फरवाही रोड पर स्थित फैक्ट्री में लाखों रुपये के सामान की चोरी होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। चोरों ने बारिश के कारण कई दिनों से बंद पड़ी फैक्ट्री की दीवार में सेंध लगाकर इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोरी हुए सामान की कुल कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई जा रही है। थाना सदर बरनाला की पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी देते हुए चेयरमैन विजय कुमार गर्ग ने बताया कि उनकी फरवाही रोड पर ‘शिवा पोल्ट्री एंड एग्रो इंडस्ट्रीज’ नाम की फैक्ट्री है, जिसमें पोल्ट्री फार्म का सामान तैयार किया जाता है। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों हुई भारी बारिश के कारण फैक्ट्री 30 अगस्त से बंद थी। जब वह 4-5 दिन बाद फैक्ट्री खोलने गए, तो यह देखकर हैरान रह गए कि फैक्ट्री की दीवार में खिड़की के नीचे से एक बड़ा सुराख किया हुआ था।

जब उन्होंने फैक्ट्री के अंदर जाकर जांच की तो पता चला कि बहुत सारा कीमती सामान गायब था। चोरी हुए सामान में 7 क्विंटल तांबे की तारें, दर्जनों मोटरें, 11 गियर, 350 बेयरिंग, 9 गियर बॉक्स और 21 इलेक्ट्रॉनिक पैनल समेत करीब 15 लाख रुपये का अन्य कीमती सामान शामिल था। विजय गर्ग ने कहा कि यह घटना उद्योगपतियों के लिए एक बड़ा झटका है, क्योंकि पहले से ही कारोबार मंदी के दौर से गुजर रहा है। उन्होंने पुलिस से जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।

घटना की सूचना मिलने पर थाना सदर की पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि विजय कुमार गर्ग के बेटे दीपक राज गर्ग के बयानों के आधार पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने विश्वास दिलाया है कि चोरों को जल्द ही पकड़कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा और चोरी हुआ सामान भी बरामद करवा लिया जाएगा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jaspreet Singh (@akstudyvisa1)

15 lakh rupees stolen from a closed factory