You are currently viewing हैरानीजनकः 38 बच्चों की मां है ये 39 वर्षीय महिला, इसलिए पैदा होते गए बच्चे, जानें क्या है माजरा

हैरानीजनकः 38 बच्चों की मां है ये 39 वर्षीय महिला, इसलिए पैदा होते गए बच्चे, जानें क्या है माजरा

युगांडाः अगर हम आपसे कहें कि 39 साल की एक महिला के 38 बच्चे हैं, तो आपके लिए विश्वास करना जरा मुश्किल हो जाएगा। लेकिन युगांडा की मरियम नाबातंजी की कुछ ऐसी ही कहानी है।
दरअसल मरियम की शादी काफी कम उम्र में ही हो गई थी। जब उनकी शादी हुई तब उनकी उम्र केवल 12 साल थी। 13 साल की उम्र में उन्होंने पहली बार बच्चों को जन्म दिया। मरियम के अधिकतर बच्चे जुड़वां हैं। मरियम ने छह बार जुड़वां, चार बार तीन और तीन बार चार-चार बच्चों को जन्म दिया है। इस तरह से अब उनके कुल 38 बच्चे हैं।
पहली बार जब वह जुड़वां बच्चों की मां बनी थी, तब उन्होंने बर्थ कंट्रोल को लेकर डॉक्टर से सलाह ली थी। लेकिन डॉक्टर ने उनसे कहा था कि बर्थ कंट्रोल के लिए दवाओं का इस्तेमाल उनके लिए घातक साबित हो सकता है। उन्हें डॉक्टर ने कहा था कि उनका गर्भाशय बाकी महिलाओं के मुकाबले काफी बड़ा है, इस वजह से उनके बच्चे जुड़वां होंगे। डॉक्टर से बातचीत के बाद उन्होंने कभी बर्थ कंट्रोल पिल्स का इस्तेमाल नहीं किया और बच्चे पैदा होते चले गए। खास बात यह है कि 38 बच्चों की मां मरियम अपने बच्चों को अकेले ही पाल रही हैं।

अपनी आखिरी प्रग्नेंसी के समय उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। उन्होंने छठवीं बार जुड़वां बच्चों को जन्म दिया लेकिन उनका एक बच्चा बच नहीं पाया। इसी समय उनका पति उन्हें रोता छोड़कर चला गया। इस घटना को अब तीन साल गुजर चुके हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया, ‘अब मेरा सारा समय बच्चों की देखभाल करते हुए और पैसे कमाने में ही निकल जाते हैं।’ वह बताती हैं कि 38 बच्चों को जीने की जरूरी सुविधाएं मुहैया कराया काफी मुश्किल है। उन्होंने बताया कि उनके बच्चे काफी समझदार हैं। बड़े बच्चे छोटों की देखभाल कर लेते हैं इस तरह से उन्हें पैसे कमाने का समय मिल जाता है।
मरियम का बचपन भी काफी दुख में बीता। मरियम जब पैदा हुईं उसके 3 दिन बाद ही उनकी मां चल बसीं। इसके बाद उनके पिता ने दूसरी शादी कर ली थी। सौतेली मां का व्यवहार कुछ अच्छा नहीं था। सौतेली मां ने उनके 5 भाई-बहनों को जहर देकर मार डाला। उन्होंने आगे बताया कि उनके पिता के अलग-अलग महिलाओं से कुल 45 बच्चे थे।