You are currently viewing अमेरिका में व्हाइट हाउस के नजदीक अंधाधुन फायरिंग, कई लोगों के मारे जाने की आशंका

अमेरिका में व्हाइट हाउस के नजदीक अंधाधुन फायरिंग, कई लोगों के मारे जाने की आशंका

वॉशिंगटनः अमेरिका के वाशिंगटन में सड़कों पर गोलीबारी होने की खबर है। स्थानीय मीडिया के अनुसार बताया जा रहा है कि घटना में कई लोगों की मौत हो गई है। जिस जगह फायिरंग हुई है वह व्हाइट हाउस से केवल तीन किलोमीटर की दूरी पर है। स्थानीय मीडिया के अनुसार वाशिंगटन की गलियों में गोलियों की आवाज सुनी गई। इस गोलीबारी में कई लोगों को गोली लगी है।

एबीसी टीवी ने ट्विटर पर एम्बुलेंस से घायलों को घटनास्थल से ले जाती हुई कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिसमें कहा जा रहा है कि पुलिस की तरफ से बड़े पैमाने पर प्रतिक्रिया दिखी। DC Fire and EMS टीम ने भी इस बात की पुष्टि की है कि कई लोगों को गोली लगी है, मगर नुकसान की पुष्टि नहीं की गई है।