You are currently viewing त्योहारों में पंजाब को दहलाने के लिए खालिस्तान समर्थकों ने की थी 9 लाख की फंडिंग, 7 लोग गिरफ्तार

त्योहारों में पंजाब को दहलाने के लिए खालिस्तान समर्थकों ने की थी 9 लाख की फंडिंग, 7 लोग गिरफ्तार

तरनतारनः 4 सितंबर को गांव पंडोरी गोला में हुए बलास्ट मामले में पुलिस ने 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में पहचान हरजीत सिंह निवासी पंडोरी गोला, मनप्रीत सिंह मुरादपुरा, अमरजीत सिंह निवासी फतेहगढ़ चूड़ियां, मस्सा सिंह निवासी दीनेवाल तरनतारन, बब्बर सिंह निवासी बटाला, शेर सिंह निवासी मजीठा अमृतसर के रूप में हुई हैं।

पुलिस सूत्रों के प्राप्त जानकारी के अनुसार इस साजिश काने अंजाम देने के लिए आरोपियों को इस्लामिक देश आर्मेनिया से लाखों रुपए की फंडिंग हुई थी। पकड़े गए सभी आरोपियों की खातों में बारी-बारी से पैसे भेजे गए थे। ये 9 लाख की फंडिंग रेफरेंडम 2020 से ताल्लुक रखने वाले खालिस्तानी समर्थकों की ओर से गई थी।

इस बम का इस्तेमाल त्योहारों के सीजन में किया जाना था। इनके 5 साथी फरार बताए जा रहे हैं। अभी तक पुलिस सिर्फ 9 लाख रुपए की फंडिग के बारे में पता लगा पाई। मामले संबंधित पुलिस की जांच जारी है।