You are currently viewing दमदमी टकसाल से सम्बंध रखने वाले सिख नोजवान सह गायक प्रितपाल सिंह बरगाड़ी पर ताबड़तोड़ फ़ायरिग, मोटरसाइकिल सवार तीन हमलावर फरार

दमदमी टकसाल से सम्बंध रखने वाले सिख नोजवान सह गायक प्रितपाल सिंह बरगाड़ी पर ताबड़तोड़ फ़ायरिग, मोटरसाइकिल सवार तीन हमलावर फरार

फरीदकोट में बरगाड़ी में देर रात करीब 11 बजे कार सवार दमदमी टकसाल से सम्बंध रखने वाले सिख कार्यकर्ता व कई धार्मिके गीत गाने वाले प्रितपाल सिंह बरगाड़ी पर तीन अज्ञात मोटर-साइकिल सवार हमलावरों द्वारा गोली मार दी गई है। अज्ञात हमलावरों ने मारुति सुजुकी 800 पर दो गोलियां चलाईं लेकिन सौभाग्य से प्रितपाल हमले में बच गया।

नौजवान प्रितपाल सिख जत्थेबंदी दमदमी टकसाल से संबंध रखता है। उस की कार पर भी दमदमी टकसाल लिखा हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रितपाल बरगाड़ी से रण सिंह वाला कार में अकेला जा रहा था कि रास्ते में उस पर अज्ञात लोगों ने फायरिंग कर दी। सूत्रों के अनुसार प्रितपाल सिंह पुत्र सुखपाल सिंह निवासी बरगाड़ी हाल निवासी गुरुद्वारा श्री अकालगढ़ सहिब रणसिंह वाला का पुलिस ने सिविल अस्पताल बाजाखाना में देर रात मैडीकल करवाया। पुलिस मामले की जांच करते हुए क्षेत्र में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

 

Video देखों