You are currently viewing जालंधर : सड़क पर बेटे की लाश. आंखों में आंसू और मन में गुस्सा. दर्जनों महिलाओं का पुलिस के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन. एक नही सैंकड़ों माताओं के निकले आंसू, लोग बोले इस से बड़ा दुख और क्या हो सकता है

जालंधर : सड़क पर बेटे की लाश. आंखों में आंसू और मन में गुस्सा. दर्जनों महिलाओं का पुलिस के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन. एक नही सैंकड़ों माताओं के निकले आंसू, लोग बोले इस से बड़ा दुख और क्या हो सकता है

 

 

जालंधर :  सड़क पर बेटे की लाश. आंखों में आंसू और मन में गुस्सा लेकर दर्जनो महिलाओं का पुलिस के खिलाफ गुस्सा फूट पड़ा। और पुलिस के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया। बात ही इतनी दुखद है कि मोके पर मृतक की मां ही नही बल्कि सैंकड़ों माताओं के साथ देखने वाले हर शख्स के आंसू निकल रहे थे। लोगों ने कहा कि एक मां के सामने उस के बेटे की लाश हो इस से बड़ा दुख एक मां के लिए क्या हो सकता है।

दरअसल जालंधर कैंट के नजदीक गांव धीना में एक मां के जवान बेटे ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली पारवारिक सदस्यों ने पुलिस पर समय रहते दी गई शिकायत पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है।

मृतक की पहचान रोहित के रूप में हुई है।लोगो का कहना है कि स्थानीय कुछ युवकों के कारण वह परेशान था। जिनके साथ कल रात भी हुई बातचीत में ताने मारने के बाद युवक ने ऐसा कदम उठाया।

वही मौके पर देरी से पहुंचने पर लोगो ने शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया। जिसके बाद मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंचा और वह खुद मौके पर पहुंच कर लोगों की बात सुनी यहाँ परिवारिक ने सारी व्यथा सुनाई , कि 23 वर्षिय रोहित ने रात करीब 12 बजे घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।

रोहित के रिश्तेदारों ने बताया कि रात को उसके साथ किसी ने मजाक किया और किसी बात को लेकर ताने मारें जिससे परेशान होकर उसने रात को फंदा लगा लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस को बार-बार कहने पर पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही। जिसके कारण उन्होंने पुलिस के खिलाफ शव को सड़क पर रख कर पुलिस के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया।

वही मोके पर पहुंच पुलिस ने दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है