You are currently viewing प्रिंस शर्मा नाम रख कर ईसाईयत का प्रचार करना पास्टर को पड़ा महंगा. ब्राह्मण समाज का फुट पड़ा गुस्सा.उठाया ये बड़ा कदम

प्रिंस शर्मा नाम रख कर ईसाईयत का प्रचार करना पास्टर को पड़ा महंगा. ब्राह्मण समाज का फुट पड़ा गुस्सा.उठाया ये बड़ा कदम

भोले भाले ब्राह्मण समाज को अब नहीं वर्गला सकेगा पास्टर प्रिंस शर्मा।

PLN लुधियाना (राजेश भंडारी) पास्टर प्रिंस शर्मा नाम रख कर ईसाईयत का प्रचार करना पास्टर को उस समय भारी पड़ा गया जब ब्राह्मण समाज इसके बिरोध में सामने आ गया।

मिली जानकारी के अनुसार एक पास्टर प्रिंस नाम का व्यक्ति पिछले काफी समय से अपने नाम के साथ शर्मा लिख कर ईसाईयत का प्रचार कर रहा था जिस कारण शर्मा (ब्राह्मण) समाज में रोष बढ़ रहा था, जिसके चलते आखिर गत शनिवार को “शर्मा ब्राह्मण मंच” द्वारा स्लेमटापरी थाना में इस सम्बन्धी शिकायत दर्ज करवा दी गयी।

इस मिली शिकायत पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने पास्टर प्रिंस शर्मा को थाने में उपस्थित होने के लिए फोन पर सम्पर्क किया। तय समय पर पास्टर थाना में नहीं आया परन्तु उस की तरफ से कुछ लोग आये। इस बीच पुलिस ने काफी सूझ बूझ से काम करते हुए शहर का माहौल खराब होने से बचाते हए दोनों पक्षों को बात चीत के लिए राजी कर लिया और आखिर ईसाई समुदाय पास्टर प्रिंस शर्मा के नाम के आगे से शर्मा शब्द हटाने को राजी हो गया और लिखित में आश्वासन दिया की भविष्य में भी शर्मा शब्द पृयोग नहीं किया जाएगा।

बतादें की आगामी 28 मई को इस पास्टर द्वारा शहर में एक ईसाई धर्म प्रचार का आयोजन किया जाएगा जिस उपलक्ष में शहर में कई बोर्ड लगाए गए हैं।

अब थाना में किये गए लिखित समझौते के अनुसार शहर में लगे हुए बोर्डों से शर्मा शब्द मिटा दिया गया है
यहां काबिले जिक्र है की कई और ईसाई प्रचारक अपने नामों के साथ जाती सूचक शब्द लिख कर अपने अभियान में लगे हुए हैं।