You are currently viewing जालंधर में चल रही थी सेठ हुकम चंद स्कूल के 11वीं के छात्र की स्वामी संत दास स्कूल में पढ़ती छात्रा के साथ  LOVE स्टोरी, विलेन बनकर परिजनों ने घर में घुस कर लड़के की कर डाली बेरहमी से पिटाई,

जालंधर में चल रही थी सेठ हुकम चंद स्कूल के 11वीं के छात्र की स्वामी संत दास स्कूल में पढ़ती छात्रा के साथ LOVE स्टोरी, विलेन बनकर परिजनों ने घर में घुस कर लड़के की कर डाली बेरहमी से पिटाई,

जालंधर, (PLN) : जालंधर के बस्ती नौ की दशहरा ग्राउंड के पास रहते 17 वर्षीय सेठ हुकम चंद स्कूल के छात्र का स्वामी संत दास स्कूल में पढ़ती छात्रा के साथ अफेयर चल रहा था। दोनों नाबालिग लड़का लड़की के इस छोटी व पढ़नें वाली उम्र में इस लव स्टोरी की खबर जैसे ही लडक़ी के परिजनो को पता चली तो लड़की के परिजन भड़क उठे। फिर क्या था लड़की के परिजनों ने वीरवार देर रात युवक के घर पहुँच कर गुंडागर्दी दिखाते हुए उसकी जमकर पिटाई करडाली। और फिर रफ्फूचक्कर हो गए।

वही लड़के के परिवार वालो का आरोप है कि लड़की के परिजनों ने गोली भी चलाई है मोके पर पुलिस ने पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। वही बताया जा रहा है कि लड़के के पास लड़की के लिखे लव-लेटर को लेकर भी दोनो पक्षो में जमकर बहस हूई और उस के बाद लड़के के साथ मारपीट की गई।