You are currently viewing खन्ना में दिनदिहाड़े बदमाशों ने युवक को गोली मार कर लुटे 20 लाख, इलाके में फैली सनसनी

खन्ना में दिनदिहाड़े बदमाशों ने युवक को गोली मार कर लुटे 20 लाख, इलाके में फैली सनसनी

खन्ना( शुभम जैसवाल) पंजाब में लूटपाट डकैती गोलीकांड छीना झपटी गुंडागर्दी आज कल आम बात हो गई है। अपराधियों ने पंजाब पुलिस की नाक में दम करके रखा हुआ है। कुछ दिन पहले लुधियाना में प्रॉपर्टी कारोबारी पर गोली चलाने की घटना के बाद अब खन्ना में गोलीकांड औऱ लूटपाट की घटना सामने आई है।

खन्ना में नेशनल हाईवे बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने तकरीबन 4 बजे बाइक पर जा रहे फैक्ट्री वर्कर मेहताब सिंह को गोली मार कर 20 लाख रुपये लूट लिए हैं। घटना बुधवार शाम करीब चार बजे की है। मेहताब मंडी गोबिंदगढ़ स्थित राष्ट्रीय इंडस्ट्रीज में काम करता है और फैक्ट्री के पैसे बैंक से निकाल कर बाइक पर जा रहा था कि शनि मंदिर के पास लुटेरों ने उसे घेर लिया और हमला कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही एसपी डी जसबीर सिंह, डीएसपी दीपक राय दल-बल सहित मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि लुटेरों का सुराग लग सके।

जानकारी के अनुसार मेहताब यहां की जम्मू एंड कश्मीर बैंक से रुपये निकाल कर फैस्ट्री की ओर जा रहा था कि एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उसे घेरकर उसकी जांघ में गोली मार दी। जब वह नीचे गिर गया तो बदमाश उसका बैग लेकर फरार हो गए। मेहताब गांव जलालपुर,फतेहगढ़ साहिब का रहने वाला है। घटना के बाद आसपास के लोगों ने उसे पास स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने मौके की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को अब तक गोली का खोल नहीं मिला है। पुलिस मेहताब के बयान देने की स्थिति में आने का इंतजार कर रही है।