You are currently viewing आशिक की साजिश ! चहेडू पुल के नीचे मिली 16 वर्षीय लडकी की अधजली लाश . दहशत में लोग. एक गिरफ्तार

आशिक की साजिश ! चहेडू पुल के नीचे मिली 16 वर्षीय लडकी की अधजली लाश . दहशत में लोग. एक गिरफ्तार

जालंधर, फगवाड़ा (PLN) चहेडू पुल के नीचे एक नाबालिग लडकी का जला हुआ शव मिला है। लड़की की आयु 16-17 वर्ष की लग रही है। लड़की के हाथ मे बंधी हुई घड़ी से उस की पहचान हुई है।

जानकारी के अनुसार शाम को लोगों ने पुल के नीचे लड़की के शव को देखकर पुलिस को सूचित किया और मौके पर पहुंची चहेडू चौकी की पुलिस ने लड़की के शव को अपने कब्जे में लेकर फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भेज दिया गया है।

चहेडू चौकी के प्रभारी हरिनदर सिंह ने बताया कि लड़की रामामंडी की रहने वाली बताई जा रही है और लड़की की कुछ समय पहले शादी हुई थी।

आप को बता दें कि लाश बुरी तरह से गली हुई है । बताया जा है कि पुलिस ने इस मामले में एक लड़के को फगवाड़ा से गिरफ्तार किया है।